Vande Bharat ट्रेन पर मुजफ्फरनगर में पथराव, दोषियों को पकड़ने के लिए RPF टीम गठित: रेलवे
Vande Bharat ट्रेन पर पथराव की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्टेशन पर वंदे भारत स्टेशन पर पथराव किया गया है। रेलवे ने एक बयान में कहा, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे ने कहा, दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के E1 कोच पर पथराव की सूचना मिली थी। घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ।

इस मामले में दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने के सवाल पर रेलवे ने कहा, पथराव करने के दोषी लोगों को पकड़ने के लिए दिल्ली मंडल ने रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) को लगाया है।
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन पर अटैक की पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार भारत की सबसे तेज गति की स्वदेशी मैनुफैक्चरिंग वाली ट्रेन वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की खबरें आ चुकी हैं।
Stone pelting was reported on the E1 coach of Vande Bharat Express near Muzaffarnagar station on the Delhi-Dehradun Route. No one was injured during the incident. Delhi division has mobilised RPF to catch hold of the culprits: Railways
— ANI (@ANI) June 18, 2023
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की ये सातवीं घटना है। देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव जनवरी के बाद सातवीं घटना है।
हाल ही में शुरू की गई देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार को पथराव की घटना पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्वदेश निर्मित ट्रेन को पिछले महीने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई गई थी।
इससे पहले, मई में, केरल से ऐसी ही घटना की सूचना मिली थी जहां केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इससे पहले, 6 अप्रैल को, विशाखापत्तनम से वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव की सूचना मिली थी।
अधिकारियों के अनुसार, जनवरी में विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन में मेंटेनेंस के दौरान पथराव किया गया। विशाखापत्तनम में कांचरापलेम के पास एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने कहा, 'वंदे भारत ट्रेन जब रखरखाव और ट्रेन चलाने के लिए विशाखापत्तनम पहुंची तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर पथराव किया।'
पूर्व रेलवे ने एक बयान में कहा कि इससे पहले 12 मार्च को पश्चिम बंगाल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की एक घटना सामने आई थी, जिसमें इस हाई-स्पीड ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का के पास हुई थी।
जनवरी 2023 में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बताया था कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास दो डिब्बों पर कथित रूप से पथराव किए जाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे।
उसी महीने में यह दूसरी बार था जब वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की के शीशे टूट गए गए थे। मालदा के पास हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे।












Click it and Unblock the Notifications