Muzaffarnagar: 'हमे बचा लो.. डूबते हुए बच्चों ने लगाई गुहार', निकालने के बाद इस हाल में मिले किशोर
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी है। शवों को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तिराहा निवासी 12 वर्षीय उज्जवल एवं 10 वर्षीय मोहित मलीरा क्षेत्र में काली नदी में नहाने के लिए गए थे। डूबते हुए दोनों चीखने चिल्लाने लगे। बगल के खेत में काम कर रहे लोगों ने उनकी पुकार सुन उन्हें बचाने की कोशिश की। किसानों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी दी गयी उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। अपने बच्चों को देखने के लिए परिजन दौड़ पड़े। उनकी एक झलक देखते ही वे चीखने चिल्लाने लगे। उनके होश उड़ गए।
शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि अभी परिजन नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications