UP: 'टाइमर बम' का ऑर्डर देने वाली मास्टर माइंड इमराना के खौफनाक इरादे, पूछताछ में किए चौंका देने वाले खुलासे
Muzaffarnagar News Uttar Pradesh: टाइम बम का ऑर्डर देने वाली मास्टर माइंड इमराना को उसके मुजफ्फरपुर आवास से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इमराना ने ही मेरठ में चार टाइम बम के साथ गिरफ्तार जावेद को ऑर्डर दिया था। इमराना ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पूछताछ में इमराना ने यूपी एसटीएफ को बताया कि मुजफ्फरनगर में साल 2013 में हिंदू-मुस्लिम झगड़ा हुआ था। इस दौरान मेरा घर जला दिया गया था। जिसमें मेरा बहुत नुकसान हुआ था। इसे लेकर मैं बहुत आक्रोशित थी। इसके बाद मैंने जावेद से संपर्क किया था और बम बनवाए थे ताकि कोई दंगा हो तो इसका इस्तेमाल कर सकें।

इमराना ने बताया कि उसने इस बार जावेद को दस बम बनाने का ऑर्डर दिया था। सोचा था कि कोई दंगा होगा तो इससे तबाही की जाएगी। जावेद अपने किसी जानने वाले के पास बम बनाता है। इस बार कम बारुद मिलने के कारण जावेद पांच बम ही बना पाया था। एक बम गर्म होकर खराब हो गया। उसे काली नदी में फेंक दिया। वह बम लेकर मेरे पास आ रहा था कि पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया।
इमराना निरमाना थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। शामली के आजाद से इसका निकाह हुआ था। इसके दो बेटे मोनू और सोनू हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी है। इमराना बीस साल से काली नदी के पास कमरा लेकर रहती है। जावेद के पिता हकीम थे। जिससे इमराना दवा लिया करती थी। इसी दौरान उसकी जावेद से मुलाकात हुई थी। जावेद ने बताया कि इमराना ने उसे बोतल बम तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये पहले दिए थे। बाकी 40 हजार रुपये बम मिल जाने पर देने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications