मुजफ्फरपुर में मिट्टी खोदने गईं पांच महिलाओं में से दो की मौत, तीन घायल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बगहा नगर थाना के पिपरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मिट्टी खोदने गई 5 महिलाओं में से 2 की मिट्टी में दबकर मौत हो गई है, जबकि 3 जख्मी हो गई हैं। घटना तिरहुत नहर के पास की है। यहां मिट्टी के खोदने के दौरान आरार गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 जख्मी महिलाओं में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल महिलाओं को इलाज के लिए बगहा अनुमंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पांचों महिलाएं घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं।

two woman died and three injured during digging of soil

बीते सोमवार को पिपरिया गांव की 5 महिलाएं घर की पुताई करने के लिए तिरहुत नहर पर मिट्टी की खुदाई के लिए गई थीं। मिट्टी की खुदाई करने के दौरान अचानक आरार गिरने से दो महिलाएं ममता देवी पति हरेन्द्र चौधरी उम्र 27 वर्ष और चंदा देवी पति पूर्णमासी चौधरी उम्र 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला पानमति देवी पति अनिरुद्व चौधरी उम्र 30 वर्ष सहित दो अन्य महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गईं।

परिजनों के आग्रह पर शवों का नहीं कराया गया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने महिलाओं के शव को कब्जे ले लिया। नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया किपरिजनों के आग्रह पर मृत महिलाओं का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल महिलाओं का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+