मुजफ्फरनगर: दुर्घटनाग्रस्त होने से बची बच्चों को ले जा रही टाटा मैजिक, पुलिस ने डॉयल 100 से पहुंचाया स्कूल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें कि बच्चों से भरी टाटा मैजिक का स्टेयरिंग जाम हो गया। टाटा मैजिक का स्टेयरिंग जाम होने के बाद ड्राइवर के होश उड़ गए। उसने बड़ी सतर्कता से गाड़ी को काबू कर सड़क किनारे रोक दिया। गनीमत यह रही कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं लगी। वहीं, जब इस बात की खबर बच्चों के परिजनों को हुई तो उनकी रूह तक कांप गई।

Tata Magic accident in muzaffarnagar, police help students

वेस्ट यूपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, मामला मुजफ्फरनगर के मोरना-शुक्रताल मार्ग का है। यहां चलते चलते अचानक स्कूल के बच्चों से भरी टाटा मैजिक का स्टेयरिंग जाम हो गया। गाड़ी का संतुलन बिगड़ता देख चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद ड्राइवर ने बड़ी सूझ बुझ से सड़क किनारे गाड़ी को रोका। उधर बेकाबू गाड़ी को देखते हुए राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर तुरन्त डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने देखा कि सभी बच्चे सकुशल हैं और उन्होंने ड्राइवर से मामले का संज्ञान लिया।

डायल 100 ने बच्चों को पहुंचाया स्कूल
मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल देखा तो उनकी जान में जान आई। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को जमकर फटकार लगाई। वहीं बच्चों को भी स्कूल के​ लिए देर हो रही थी और टाटा मैजिक खराब हो चुकी थी। तो पुलिस ने UP 100 डायल की गाड़ी PRV 2233 में बच्चों को बिठाकर स्कूल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने बच्चों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। जिससे ​परिजनों के होश उड़ गए।

चालक के पास नहीं है लाइसेंस
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की। इस उन्होंने ड्राइवर से लाइसेंस दिखाने को कहा लेकिन ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि इस लापरवाही के कारण स्कूल संचालक और वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+