मुजफ्फरनगर : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर, 28 अप्रैल: यूपी के मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के चार सदस्यों को छेड़छाड़ के एक मामले में क्लीन चिट दे दी है। स्पेशल पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) कोर्ट के जज संजीव कुमार तिवारी ने पुलिस को क्लोजर रिपोर्ट पेश करने और शिकायतकर्ता को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया।

Nawazuddin Siddiqui And his Family Gets Clean Chit In Minor girl Molestation Case

क्या है पूरा मामला ?

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने 27 जुलाई 2020 को अपने नवाजुद्दीन और उनके तीन भाइयों मिनहाजुद्दीन, फैयाजउद्दीन और अयाजउद्दीन और उनकी मां मेहरून्निसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आलिया ने आरोप लगाया था कि वह जब वर्ष 2012 में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल गई थीं, तब उनके देवर मिनहाजुद्दीन ने उनके रिश्ते की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी और बाकी आरोपियों ने इस हरकत में उसकी मदद की थी। आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में मामला दर्ज कराया था। मुकदमे को बाद में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था। शिकायतकर्ता ने मुजफ्फरनगर, की एक अदालत में अपना बयान भी दर्ज कराया था।

शिकायतकर्ता को कोर्ट में पेश होने को कहा गया

कोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनके भाइयों मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन, अयाजुद्दीन और उनकी मां मेहरुनिसा को क्लीन चिट दे दी। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने शिकायतकर्ता को कोर्ट में पेश होने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+