Wife Swapping : पत्नी को पार्टी में ले जाकर किया दोस्तों के हवाले, घर आकर बोला- धीरे-धीरे आदत पड़ जाएगी
मुजफ्फरनगर, 07 जुलाई: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय एक महिला ने करीब डेढ़ साल पहले गुड़गांव के एक शख्स से शादी की थी। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर अचानक उसकी जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया, जब पति उसे दिल्ली की एक पार्टी में ले गया। ये कोई आम पार्टी नहीं, बल्कि वाइफ एक्सचेंज (पत्नी की अदला-बदली) पार्टी थी। पति ने पत्नी को अपने दोस्तों को सौंप दिया। इसके बाद ये सिलसिला जारी हो गया। यही नहीं, देवर ने भी कई बार रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

वाइफ स्वैपिंग पार्टी में ले गया पति, दोस्तों ने किया रेप
मुजफ्फरनगर की रहने वाली महिला के पति की मौत तीन साल पहले हो गई थी। उसकी एक 12 साल की बेटी भी है। 14 जनवरी 2021 को महिला ने गुड़गांव में रहने वाले शख्स से की थी। महिला ने बताया कि शुरुआत में तो सब कुछ ठीक था, लेकिन एक दिन पति उसे शॉपिंग के बहाने वाइफ एक्सचेंज पार्टी में दिल्ली ले गया। पार्टी में पति ने अपने दोस्तों से उसका परिचय करवाया। इसके बाद पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी गई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे नशा चढ़ गया। नशे की हालत में ही उसके साथ रेप किया गया।

पति कहता था- धीरे-धीरे तुम्हें भी आदत हो जाएगी
इस घटना के पांच दिन बाद पति ने फिर मुझसे पार्टी में चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। महिला ने बताया कि इसके बाद पति उसे अक्सर वाइफ स्वैपिंग पार्टी में ले जाने लगा। पार्टी में पति के अलग-अलग दोस्त मुझसे शारीरिक संबंध बनाते थे। जब वह इसका विरोध करती थी तो पति उसे पीटता था। वह कहता कि ये सब हाईक्लास में चलता है धीरे-धीरे तुम्हें भी आदत हो जाएगी।

देवर ने किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो
महिला ने अपने देवर भी रेप का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि एक दिन देवर ने चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर उससे रेप किया। इस बारे में जब उसने पति से शिकायत की तो उसने कहा कि जब तक उसकी शादी नहीं होती, तब तक ऐसे ही रहना होगा। क्या फर्क पड़ता है। इसके बाद यह सिलसिला रोज चलने लगा। काफी कहने पर पति ने उसे गुड़गांव में एक अलग कमरा लेकर उसे वहां रख दिया। यहां भी देवर आ गया और उसने रेप किया और वीडियो बना लिया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस कर रही जांच
महिला ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। महिला ने एसएसपी और थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने एसीजेएम-1 कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसपर जज ने थाना नई मंडी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications