हाथ पकड़कर गलत काम करता था टीचर, डर से छात्राओं ने छोड़ी पढ़ाई, BSA ने किया निलंबित

Muzaffarnagar Teacher: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल का शिक्षक स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था।

कभी किसी छात्रा का हाथ पकड़ कर वह आई लव यू बोलता तो कभी किसी छात्रा के साथ गंदी बात करता। शिक्षक की हरकतों से परेशान जाकर विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। उसके बाद मामला परिजनों तक पहुंचा।

Muzaffarnagar teacher

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिजन स्कूल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। उसके बाद यह पूरा मामला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखंड अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में स्थित कंपोजिट परिषदीय विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाने वाला शिक्षक प्रदीप कुमार छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था।

किसी एक छात्रा से नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक छात्राओं के साथ उसने इसी तरह की हरकत की थी। ऐसे में उसकी हरकतों से तंग आकर कई छात्राओं ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और घर पर रहने लगी। कुछ दिन पहले परिजनों को जब जानकारी हुई तो परिजनों ने हंगामा किया।

इस बात की जानकारी अध्यापक को हो गई तो वह अवकाश ले लिया। इधर अवकाश की तिथि समाप्त हो जाने के बाद सोमवार को शिक्षक जब विद्यालय में पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। उसके बाद परिजन विद्यालय में पहुंचकर हंगामा करने लगे।

हेड मास्टर के सामने छात्राओं ने बताई शिक्षक की करतूत
बताया जा रहा है कि सोमवार को विद्यालय में अभिभावक भी पहुंचे। अभिभावकों द्वारा हेड मास्टर को बुलाया गया और अन्य अध्यापकों को भी बुलाया गया। उसके बाद उनके सामने ही छात्राओं से पूछताछ की गई। छात्राओं द्वारा पूरी कहानी बताई गई तो लोग हैरान रह गए।

इस मामले की जानकारी हेड मास्टर द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं पूछताछ के दौरान आप बीती बता रही हैं। एक छात्र रहती है कि टीचर उसका हाथ पकड़ कर आई लव यू बोलता था। इसी तरह कुछ अन्य छात्राएं भी अपने साथ हुई घटना के बारे में बताती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+