मुजफ्फरनगर: SSP का ऐलान- लॉकडाउन में बाहर निकले तो दर्ज होगी FIR, ​पुलिस करेगी होम डिलिवरी

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने एफआईआर की होम डिलिवरी शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कई दिनों से समझाने के बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं, इसलिए अब जो बाहर मिला उसका वीडियो बनाकर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसे उसके घर पर उसे सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो एफआईआर नहीं लेगा उनके घरों पर इसे चस्पा किया जाएगा।

vmuzaffarnagar ssp appealed people to stay at home otherwise FIR will be lodges

एसएसपी ने कुछ इस तरह की लोगों अपील

एसएसपी अभिषेक यादव ने लोगों को समझाते हुए कहा कि गली के सभी लोग ध्यान दें, 8 दिन हो गए आप सभी लोगों को प्यार से समझाते हुए, बताते हुए कि ये लॉकडाउन आप लोगों की सेहत के लिए है। पूरे देश में लगा हुआ है। अपने घरों में रहिए, लेकिन आप नहीं मान रहे हैं। पुलिस आती है तो आप घर में घुस जाते हैं, फिर बाहर आ जाते हैं। जैसे हम कोई आपकी जान के दुश्मन हैं। हम चौबीस घंटे क्यों घूम रहे हैं? इसीलिए घूम रहे हैं न कि पूरे विश्व में कोरोना की समस्या है। हजारों लोग पूरी दुनिया में मर चुके हैं।

हाथ में नहीं ली एफआईआर तो घर पर होगी चस्पा

एसएसएपी ने ऐलान किया कि आज से मुजफ्फरनगर पुलिस आपके घर पर एफआईआर की होम डिलिवरी करेगी। वीडियो बनाया जाएगा फिर एफआईआर दर्ज होगी और यो एफआईआर आपके घर में आपके हाथ में सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करते हुए दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि अगर आप एफआईआर नहीं लेंगे तो इसे आपके घर के बाहर चस्पा कर दिया जाएगा। जिसने इसे फाड़ा तो दूसरा मुकदमा, ऐसे ही अगर फाड़ते रहे तो मुकदमे दर्ज होते जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+