Muzaffarnagar: 'आप' के इकलौते चेयरमैन हाजी अकरम ने पार्टी को कहा अलविदा, BJP में जाने की जताई इच्छा

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। यहां मुजफ्फनगर जिले की शाहपुर नगर पंचायत से चुनाव जीतने वाले इकलौते AAP चेयरमैन हाजी अकरम ने पार्टी को अलविदा कह दिया। चेयरमैन हाजी अकरम ने मोदी, योगी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर 2024 के चुनाव में BJP को समर्थन देने की घोषणा की है।

मुजफ्फनगर की शाहपुर नगर पंचयत चेयरमैन हाजी अकरम ने इलाक में कांवड़ियों के स्वागत में होर्डिंग्स लगवाए थे। इन होर्डिंग्स पर उन्होंने BJP नेताओं के फोटो भी थे, जिसपर बीजेपी ने विरोध जताया था और पुलिस में उनकी शिकायत भी की गई थी। बता दें कि हाजी अकरम जनपद के 10 निकायों में से आप के एकमात्र निर्वाचित चेरयरमैन हैं।

Shahpur Nagar Panchayat Chairman Haji Akram

तो वहीं, अब हाजी अकरम द्वारा पार्टी को अलविदा किए जाने और भाजपा में जाने की घोषणा से आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं में सन्‍नाटा छा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगर पंचायत चुनाव में शाहपुर से हाजी अकरम ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन का चुनाव जीता था।

इस दौरान उनके ऊपर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और पैसा बांटने का भी आरोप भी लगा था, जिसके बाद दो मुकदमे भी दर्ज हुए थे। हालांकि, वह चुनाव जीत गए थे। चुनाव जीतने के बाद से उनकी राजनीतिक कार्यशैली में अंतर दिखाई देने लगा था। कांवड़ यात्रा शुरू हुई तो चेयरमैन हाजी अकरम ने कस्बा शाहपुर में कई स्थानों पर कावड़ियों के स्वागत में होर्डिंग्स से लगवाए थे।

इन होर्डिंग्स में उन्होंने अपने चित्र के साथ बीजेपी के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और अन्य कई भाजपा नेताओं के फोटो भी लगाए थे। इस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने विरोध जताते हुए थाने में तहरीर देकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद होर्डिंग्‍स उतरवा दिये गए थे।

तो वहीं, अब हाजी अकरम ने आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में आस्था जताने की बात कहते हुए एक वीडियो जारी कर दिया। जिसमें उन्होंने मोदी-योगी और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के कार्यकाल से प्रसन्न होकर 2024 के चुनाव में भाजपा के लिए कार्य करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+