Muzaffarnagar: घर के बाथरूम से निकला सांपों का झुंड, 60 सांप और 75 अंडे देखकर हर कोई रह गया हैरान

Muzaffarnagar: घर के बाथरूम से निकला सांपों का झुंड, 60 सांप और 75 अंडे देखकर हर कोई रह गया हैरान

मुजफ्फरनगर, 19 मई: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक घर के बाथरूम में एक या दो नहीं, बल्कि 60 से ज्यादा जहरीले सांपों का झुड़ मिला हैं। इतना ही नहीं, सांपों के 75 अंडे भी निकले हैं।

सांपों का झुंड मिलने से इलाके में दहशत

सांपों का झुंड मिलने से इलाके में दहशत

घर में सांप और अंडे मिलने के बाद परिवार के साथ-साथ इलाके के लोग भी दहशत में है। फिलहाल सभी सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया गया है। यह मामला मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के अशोक विहार कालोनी का है।

घर में घूमते देखे सांप

घर में घूमते देखे सांप

प्राप्त समाचार के मुताबिक, अशोक विहार आवास विकास कॉलोनी में कढ़ली गांव निवासी रंजीत सिंह का मकान है, जिसे उन्होंने नरेशपाल को किराये पर दिया हुआ था। आठ मई को नरेशपाल की पत्नी ने वाशिंग मशीन के पास सांप घूमते देखा। इसके बाद कुछ और सांपों को देखा गया। जिन्हें पकड़वाकर जंगल में छोड़ दिया गया।

बाथरूम के फर्श के नीचे से निलके 60 सांप

बाथरूम के फर्श के नीचे से निलके 60 सांप

हालांकि, सांप निकलने के बाद नरेशपाल ने मकान स्वामी को बताकर घर खाली कर दिया था। जिसके बाद रंजीत सिंह ने सांपों की तलाश में बुधवार को श्रमिकों से बाथरूम और शौचालय के फर्श को उखड़वाया तो उसके नीचे करीब 60 सांप और उनके अंडों के 75 खोल निकले।

इलाके में दहशत का माहौल

इलाके में दहशत का माहौल

इतनी बड़ी संख्या में सांप और अंडे मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बना है। सांपों को पकड़वाने के लिए सपेरे को बुलवाया गया। सपेरे ने मशक्कत कर सांपों को पकड़ा और बोतलों में बंद कर साथ ले गया।

लोगों ने की यह मांग

लोगों ने की यह मांग

बताया गया कि ई-ब्लाक में जिस मकान में सांप निकल रहे हैं, वहां आसपास के लोग दहशत में है। वहीं बच्चों को मकान से दूर रखा जा रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण घर में सांप घुसे और उनसे प्रजनन से घर सर्पलोक बन गया। उन्होंने कालोनी में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+