UP: हाथ जोड़कर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, खुद किया सरेंडर, बोला- अब कभी अपराध नहीं करूंगा
मुजफ्फरनगर, 26 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को नगर कोतवाली में एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़े हुए पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। साथ ही गुनाहों की माफी मांगते हुए आगे से कोई अपराध न करने की कसम खाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपित पर कई मामले दर्ज है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ कर रही है।

हिस्ट्रीशीटर ने आगे से कोई गुनाह न करने की कसम खाई
हिस्ट्रीशीटर बसरुद्दीन उर्फ छोटा निवासी खालापार ने थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा के सामने हाथ जोड़ते हुए पहुंचा। बताया कि वह नगर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आगे से कोई गुनाह न करने की कसम खाई है। बता दें, उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक के बाद एक एनकाउंटर में अपराधियों को ढेर किया है। वहीं, एनकाउंटर के खौफ से अब तक सैकड़ों अपराधी अपराध से तौबा कर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुके हैं। पश्चिमी यूपी में भी अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली परिसर में हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़े हुए पहुंचा और गुनाहों की माफी मांगते हुए आगे से कोई अपराध न करने की कसम खाई।
अपराधी के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक कुख्यात अपराधी बशीरूद्दीन ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया। अपराधी पर गौ तस्करी, लूटपाट से लेकर दर्जनों मामले दर्ज हैं। शहर में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, जिसके कारण अपराधियों में खौफ का माहौल है।
शलभ मणि त्रिपाठी बोले- ये है नया यूपी
सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया, ''मुजफ्फरनगर के कुख्यात बशीरूद्दीन को देख बाहुबली भी हाथ जोड़ लेते थे, पर पुलिस के खौफ से भागे बशीरुद्दीन ने खुद हाथ जोड़े थाने पहुंच सरेंडर कर दिया, ये है नया यूपी।












Click it and Unblock the Notifications