Muzaffarnagar: दुल्हन को नहीं भाया ट्रैक्टर वाला 'पिया', निक़ाह से पहले बोली- ऐसा दूल्हा नहीं 'कबूल'

पहले तो दूल्हे ने दहेज़ में अपने लिए ट्रैक्टर और पिता के लिए बाइक मांग ली, उसके बाद जैसे तैसे लड़की पक्ष ने उसका भी इंतजाम कर लिया तो बारात में आए 85 बारातियों की मिलाई 500-500 रुपए करने की डिमांड रख दी।

Muzaffarnagar groom demanded tractor and bike for dowry before marriage bride said no

अक्सर शादियों में दहेज़ में कार, कैश, टीवी, फ्रिज, जैसी चीज़ों की डिमांड तो आपने देखी और सुनी होगी। लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर ज़िले में एक ऐसा मामले सामने आया हैं। जहां दूल्हे को ट्रैक्टर इतना पसंद हैं कि उसने अपनी शादी के दहेज में निकाह से पहले ट्रैक्टर मांग लिया और न मिलने तक निकाह न पढ़ने की ज़िद पर अड़ गया। लेकिन दूल्हे मियां की ये डिमांड उनपर भारी पड़ गई। क्योकि उन्हें ट्रैक्टर तो मिला नहीं और दुल्हन से भी हाथ गंवाना पड़ा।

Muzaffarnagar groom demanded tractor and bike for dowry before marriage bride said no

शादी में दूल्हे ने दहेज़ में मांगा ट्रैक्टर, पिता के लिए बाइक
दरअसल मुजफ्फरनगर के कुल्हेड़ी गांव में शामली के थानाभवन से बारात आई थी। रीतिरिवाजों के मुताबिक़ शादी में सबकुछ अच्छा चल रहा था। तभी निक़ाह के वक्त दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के सामने अपनी डिमांड रख दी। दूल्हे की इस डिमांड से बखेड़ा खड़ा कर दिया। दूल्हे ने डिमांड रखी कि दहेज में एक ट्रैक्टर और उसके पिता को बाइक दी जाए। इसके साथ ही जब तक डिमांड पूरी नही होगी तब तक निकाह पढ़ने से भी दूल्हे ने इनकार कर दिया।
ट्रैक्टर पर बनी बात, मिलाई पर हुआ बखेड़ा
वहीं दूल्हे की डिमांड के आगे दुल्हन का परिवार भी नतमस्तक हो गया। जैसे तैसे दुल्हन के पिता ने 7.50 लाख रुपये में ट्रैक्टर खरीदा और बाइक का इंतज़ाम किया। लेकिन फिर से दूल्हे और उसके पिता ने एक और डिमांड रख दी। दुल्हन के पिता ने बारात में आए 85 बारारियों की मिलाई 500-500 रुपये से करने की बात कहीं। लेकिन इस बात पर शादी में बखेड़ा खड़ा हो गया और दुल्हन पक्ष ने बारात को इस बार बंधक बना लिया।

Muzaffarnagar groom demanded tractor and bike for dowry before marriage bride said no

Recommended Video

    मुज़फ्फरनगर: ट्रक बना आग़ का गोला, हाईवे पर फैली दहशत, देखें लाइव मंजर

    दूल्हा बना रहा बंधक, बैरंग लौटे बरात
    दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बनाकर शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नही दूल्हे पक्ष से शादी में खर्च हुए 10 लाख रूपये लौटने की बात कहीं। इसके अलावा 2 साल पूर्व हुई सगाई में खर्च हुए 2.50 लाख रुपये का भी हिसाब मांगा। काफी देर चली बहस के बाद बारात में आए लोगों को तो वापस लौटा दिया गया। लेकिन दूल्हे व उसके पिता सहित 5 लोगों को दुल्हन पक्ष ने बंधक बनाए रखा। और शादी में खर्च रुपये लौटने की जिद पर अड़े रहे।
    दुल्हन बोली- नहीं करूंगी शादी
    उधर दुल्हन ने भी जब दूल्हे की डिमांड सुनी तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा की ये उसके भविष्य का सवाल हैं क्योकि ऐसे दहेज़लोभियों का कोई भरोसा नहीं इसलिए वह ऐसे लड़के से निकाह नहीं कर सकती। साथ ही ऐसे दहेजलोभियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाही कि मांग करते हुए सबक सिखाने की बात कही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+