मुजफ्फरनगर: मेडिकल स्टोर मालिक की घर में घुसकर हत्या, बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेखौफ बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले बाजार में फायरिंग कर बाजार बंद करवाया, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस बाजार में फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

    मुजफ्फरनगर: मेडिकल स्टोर मालिक की घर में घुसकर हत्या, बदमाश फरार
    medical store owner shot dead in muzaffarnagar

    घर में घुसकर मेडिकल स्टोर मालिक को गोलियों से भूना

    मामला थाना भोपा क्षेत्र का है, जंहा गुरुवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, कई बदमाशों ने पहले तो बाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। फिर बाजार बंद करवाने के बाद अपनी दुकान बंद कर रहे मेडिकल स्टोर मालिक के पीछे हथियार लेकर दौड़ पड़े। जैसे ही मेडिकल स्टोर स्वामी अनुज कर्णवाल पुत्र सुशील कर्णवाल जान बचाकर अपने घर में घुसा, तभी बदमाशों ने उसके घर में घुसकर ही उसे गोलियों से भून दिया। आरोप है कि पुलिस भी सूचना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और एंबुलेंस का भी यही हाल रहा। देर रात घायल को जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने कहा- आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

    पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और घायल को लेकर अस्पताल पहुंची थी, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे किसी पुराने विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना से पहले बाजार में बदमाशों के द्वारा बाजार बंद कराने और आतंकित करने के लिए फायरिंग की सूचना सही नहीं है। घटना से पहले बाजार में इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+