मुजफ्फरनगर: तीसरी बार भी बेटी पैदा हुई तो शौहर ने बीवी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी बार भी बेटी के पैदा होने के बाद पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालवालों सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
मामला मुजफ्फरनगर के छपरा क्षेत्र का है। महिला फरजाना की तीन साल पहले गालिब से निकाह हुआ था। महिला ने बताया कि उसके दो बेटियां पहले हैं। तीसरी बार जब वह गर्भवती हुई तो जबरदस्ती उसकी जांच करवाई गई। जब पति को पता चला कि गर्भ में लड़की है तो उसने अबॉर्शन का दबाव डाला। महिला ने गर्भपात करवाने से इनकार कर दिया।
बेटी पैदा होने के बाद दिया तीन तलाक
महिला के बेटी को जन्म देने के बाद पति गालिब ने उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति, उसके परिवारवालों सहित 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications