शादी से पहले युवक की सिर कुचलकर हत्या, हैवानियत का वीडियो भी बनाया
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में तीन दिन से लापता एक शख्स की लाश बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारे ने हथौड़े से युवक का सिर कुचल दिया ओर और पूरी घटना को कैमरे में भी कैद किया।

मुजफ्फरनगर के छपार गांव का रहने वाला 25 वर्षीय राजीव 29 अक्टूबर से लापता था। गुरुवार को राजीव की लाश पास के ही खेत में बरामद हुई। युवक के शरीर पर कई वार किए गए थे। परिजनों ने बताया कि 19 नवंबर को राजीव की शादी होनी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आर्यकांत ने हत्या की घटना का पूरा वीडियो भी बनाया है, जिसकी चार क्लिपिंग मिली हैं। आरोपी अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications