ISI एजेंट बनने के लिए 2 लाख का ऑफर, दुबई से जान बचाकर भारत आया यूपी का युवक

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव नगला दुहेली निवासी एक युवक को क्षेत्र के तीन एजेंट द्वारा ऊंचे ख्वाब दिखाकर दुबई भेज दिया गया। वहां वह पाकिस्तानी ISI एजेंट के चुंगल में फंसने से बच गया। 15 दिन की यातनाएं सहने के बाद युवक बड़ी मुश्किल से निकल पाया।

indian youth escaped from isi agents and returned home from dubai

दरअसल मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र गांव नगला दुहेली निवासी मोनिश पुत्र रियासत अली ने बताया कि वह मई माह की 27 तारीख को अपने क्षेत्र के एजेंट द्वारा दुबई में इलेक्ट्रिशन मिस्त्री के लिए काम करने गया था। मगर वहां मिले एजेंट ने उसे तीन दिन कई कम्पनियों में घुमाया और किसी ने भी उसे नौकरी पर नहीं रखा। फिर बाद में पाकिस्तानी एजेंट ने उसे नौकरी देने के लिये पाकिस्तान भेजने को कहा। मोनिश ने जब उनसे काम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे आईएसआई के लिए काम करना पड़ेगा, जिसकी एवज में उसे दो लाख रुपये महीना दिए जाएंगे।

मोनीश ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया, तब उसका एजेंट ने खाना-पीना बन्द कर दिया गया और कई तरह की यातनाएं दी गईं। मोनीश ने बताया उसके साथ चार गोरखपुर के भी युवक ऐसे ही कैद थे। उनको भी यातनाएं दी जा रही थी। लगभग 15 दिन के बाद नमाज पढ़ने के बहाने वह लिए गए वीजा, पासपोर्ट लेकर अपने सगे भाई, जो पहले से ही दुबई में रहता है और कारपेंटर का कार्य करता हैं, के पास पहुंच गया और आपबीती बताई। मोनीश ने बताया कि उसे बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, अल्लाह ने उसे बचा लिया। कुछ दिन भाई के पास रुकने के बाद मोनीश घर पहुंचा और गलत तरीके से विदेश भेजने वाले को खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+