Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुजफ्फरनगर: पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर पति ने जिंदा जलाया, 6 साल पहले की थी लव मैरिज

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पति ने परिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला डाला। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Husband burned alive his wife

जानकारी के मुताबिक, मामला खतौली थाना क्षेत्र के अंतवाड़ा गांव का है। दिनेश एक फैक्ट्री में काम करता है। दिनेश का अपनी पत्नी अनुराधा उर्फ अनु से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश ने घर में रखी तेल से भरी कैन को अपनी पत्नी के ऊपर डालकर आग लगा दी। आग लगते ही महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर आसपास के लोग तो पहुंच गए लेकिन आग की तेज लपटों को देखकर किसी की आग बुझाने की हिम्मत तक नहीं पड़ी।

सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हुई है। तत्काल पुलिस मौके पर गई तो देखा कि महिला जली हुई है। उसे हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसका पति भी उसके साथ जला हुआ है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने बताया कि दिनेश ने छह वर्ष पूर्व मोहल्ला गणेशपुरी में रहने वाली दूसरी जाति की अन्नू उर्फ अनुराधा (28) से शादी की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+