Video:बॉक्सर युवती को छेड़ना पड़ा महंगा, सरेआम पंच मार-मारकर सिखाया सबक, पुलिस देख भागा मनचला

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया जब स्पोर्ट्स की ड्रेस पहने एक युवती ने एक युवक को सरेराह पीटना शुरू कर दिया। युवती लड़के को पीटते-पीटते अस्पताल लेकर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका सबक सिखाते हुए उस युवती ने युवक को जमकर पीटा।

boxer girl punches a youth brutally

दरअसल युवक को पीटने वाली युवती बॉक्सिंग खिलाड़ी है,जो रुड़की में बॉक्सिंग सीख रही है। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर की रहने वाली है। बॉक्सिंग खिलाड़ी अपने घर आई हुई थी। गुरुवार को बॉक्सिंग खिलाड़ी अपनी मां का उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। वह अपनी मां की ओर से ओपीडी की लाइन में लगी थी। इसी दौरान एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद बॉक्सिंग खिलाड़ी ने युवक को पकड़ लिया और सबके सामने उसकी जमकर पिटाई की।

पिटाई के बाद बॉक्सिंग खिलाड़ी उस युवक को पकड़कर पीटते हुए अस्पताल पहुंच गई। जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मगर मौका पाते ही आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। बहराल पुलिस का कहना है कि बॉक्सिंग खिलाड़ी की तरफ से कोई शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर ऐसी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+