Mumbai:चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, RPF जवान ने भगवान बन बचाई जान, VIDEO VIRAL
मुंबई दादर स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान प्लेटफॉर्म पर महिला यात्री गिर गई और आरपीएफ जवान उसकी भगवान का फरिश्ता बनकर जान बचाई

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कई बार ट्रेन में चढ़ते हुए यात्री जल्दबाजी में कई बार जान तक गवां देते हैं या हादसे का शिकार होते हैं। मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर चलती हुई ट्रेन के साथ ऐसा ही हादसा हुआ लेकिन अंत समय में RPF जवान ने भगवान बनकर उसकी जान बचा ली। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग सीआरपीएफ जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये वायरल वीडियो मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ट्रेन जो स्टेशन पर काफी स्पीड में चल रही है, उसके किनारे सीआरपीएफ जवान खड़ा हुआ है। वहीं उसकी कुछ दूरी पर एक महिला जो बैग टांगे हुए है, वो चलती ट्रेन में चढ़ने लगती है और ट्रेन की स्पीड के कारण उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो नीचे गिर जाती है।
महिला के पीछे उसके साथ का पैंसेन्जर भी था वो ये देखकर घबरा जाता है, लेकिन सीआरपीएफ का जवाद महिला के गिरते ही उसे बचाने पहुंच जाता है, चलती हुई ट्रेन के बिल्कुल बगल गिरी महिला को जल्दी से घसीट का दूर ले आता है। जिसके चलते उसकी जान बच जाती है।
सीआरपीएफ जवान के द्वारा महिला को बचाए जाने के बाद प्लेटफार्म पर खड़े लोग भी आ जाते हैं और महिला के साथ ट्रेन में सवार होने आया को पैसेंजर भी बुरी तरह घबरा जाता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला को बचाने के बाद सीआरपीएफ जवान को-पैसेन्जर को महिला के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए क्लास लगाते हुए भी नजर आ रहा है।
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिरी महिला को जब आरपीएफ जवान बचा लेता है तो वो घबराई नजर आ रही है। क्योंकि अगर आरपीएफ जवान ने उसे नहीं बचाया होता तो वो ट्रेन के नीचे आ जाती है और जाव गवां देती।
#WATCH | Maharashtra: An RPF (Railway Protection Force) jawan, and a passenger, save a woman's life after she fell on the platform while trying to board a moving train at Dadar Railway Station in Mumbai.
(Video: CCTV footage) pic.twitter.com/W473de67U1
— ANI (@ANI) January 14, 2023
याद रहे हर स्टेशन के प्लेटफार्म और ट्रेन के अंदर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ लगातार ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। अब तक कई बार ऐसे ही आरपीएफ के जवानों ने कई यात्रियों की जान संकटमोचन बनकर बचाई है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूसर्ज आरपीएफ जवान को भगवान का भेजा हुआ!












Click it and Unblock the Notifications