महाभारतः महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव बनेंगे 'कृष्ण'?

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा की नई नवेली अल्पमत सरकार पर संकट मंडरा रहा है। यह संकट सरकार को बाहर से समर्थन का दावा करने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से मध्यावधि चुनाव कराने की आशंका जताए जाने के बाद एक मुसिबत के पहाड़रूपी एक फोड़े की तरह उभर आया है। जिससे सवाल उठा है कि अब महाराष्ट्र सरकार की इस मुसिबत का पहाड़ उठाने के लिए कौन बनेगा कलयुग का 'कृष्ण'।

uddhav-thackeray

क्या शिवसेना बनेगी 'कृष्ण'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार की ओर से कार्यकर्ताओं के संग बैठक करते हुए यह कहते सुना गया कि मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। जिसके बाद भाजपा की अल्पमत सरकार पर मानों संकट का पहाड़ टूट पड़ा।

संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा के आला नेता अभी भी शिवसेना से सम्पर्क बनाए हुए हैं। वहीं शिवसेना भी अपनी शर्ते मनवाने के बाद भाजपा को समर्थन दे सकती है।

लेकिन फिर भी एक सवाल छूट रहा है कि अगर शिवसेना समर्थन नहीं देकर विपक्ष की भूमिका अदा करेगी तो भाजपा की अल्पमत सरकार का क्या होगा। खैर, महाराष्ट्र सरकार पर असमंजस की स्थिति है।

गौर करने वाली बात है कि शिवसेना भाजपा सरकार को इस संकट के पहाड़ से बचाने के लिए कृष्ण की भूमिका निभा सकती है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने कह दिया है कि दूसरी बड़ी पार्टी होने के नाते शिवसेना तय करेगी कि महाराष्ट्र में सरकार अस्थिर होगी या स्थाई या फिर दोबारा चुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+