रात को बच्चों के साथ टीवी देखने पर पत्नी को आया गुस्सा, पति को मारा चाकू

Mumbai, Crime, Wife, murder, मुंबई, मर्डर, क्राइम, हत्या

मुंबई। मुंबई के वाशीनाका में महिला को पति का बच्चों के साथ टीवी देखना और उसकी तरफ ध्यान ना देना इतना नागवार गुजरा कि उसने पति पर चाकू से हमला कर दिया। वो चाहती थी कि पति उससे बैठ कर बात करे लेकिन पति बच्चों के साथ लगा रहा तो 31 साल की महिला ने ये कदम उठाया। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज कर लिया।

Wife knifes man for watching TV with kids for ignoring her in mumbai

ये घटना सोमवार रात को हुआ, जब वाशीनाका में दो बच्चों के साथ रहने वाले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तनाव हुआ। 31 साल की महिला शान्ति दिन में अपने मायके में था। उसका पति सुरेश शाम को घर आया तो ताला लगा पाया। इसके बाद पति सुरेश को पता चला कि पत्नी मायके है और उसके दोनों बच्चे बहन के यहां हैं। वो जाकर बच्चों को ले आया और घर पर बैठ गया। 11:30 बजे पत्नी भी आई।

घर आकर सुरेश बच्चों के साथ टीवी देखने लगा। शान्ति ने पति से कहा कि कम से कम वो ये तो पूछ ले कि दिन कैसा रहा। सुरेश उसका ध्यान ना देते हुए टीवी देखता रहा। इस पर शांन्ति ने टीवी बंद कर दिया। इस पर दोनों में बहस होने लगी। बात बढ़ी तो शान्ति ने चाकू उठाया और सुरेश पर हमला कर दिया, जिसमें उसका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया।

सुरेश का जख्मी हाथ देख हालांकि शान्ति को गलती का अहसास हुआ और वो खुद ही पति को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने चाकू से हमले के चलते पुलिस केस बताते हुए पुलिस को खबर कर दी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पूरे मामले की जानकारी ली और पति की शिकायत पर पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+