नरेंद्र मोदी सरकार को गंभीरता से नहीं लेते हैं अभय देओल
अभय ने इससे आगे जाकर कहा कि जब आप आधा काम करते हैं तो कोई भी आपको गंभीरता से नहीं लेता है। मैं इस सरकार को लेकर गंभीरता से नहीं लेता हूं।
मुंबई। पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने वाली हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बढ़ें बवाल पर अब अभिनेता अभय देओल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ फिल्म बनाने वालों पर प्रतिबंध मत लगाइए। बल्कि पाकिस्तान के साथ होने वाले आयात निर्यात भी बैन लगा दीजिए।

अभय ने इससे आगे जाकर कहा कि जब आप आधा काम करते हैं तो कोई भी आपको गंभीरता से नहीं लेता है। मैं इस सरकार को गंभीरता से नहीं लेता हूं।
उन्होंने कहा कि यह मैं सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए नहीं कर रहा हूं। अभय बोले कि पाकिस्तान की फिल्मों और कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की बात से तब सहमत हो पाऊंगा। जब इससे हमारे देश की सेना के जवानों को कोई फायदा हो।
आपको बताते चलें कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में काम किया है। अब देश भर के चार राज्यों में सिने ओनर्स एसोसिएशन ने इस फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया है।
इस फिल्म के निर्माता करण जौहर है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर करण जौहर ने अपना एक वीडियो भी जारी किया है। साथ ही फिल्मों को निशाना बनाने को लेकर फिल्म निर्देशकों का एक समूह राजनाथ सिंह से मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications