चार बार की विधायक वर्षा गायकवाड़ को कांग्रेस ने मुंबई का चीफ बनाया

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुकी, चार बार की विधायक वर्षा गायकवाड़ को कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस का चीफ बना दिया है। उन्हें भाई जगताप की जगह नियुक्त किया गया है।

Varsha Gaikwad

कांग्रेस ने शुक्रवार को चार बार की विधायक वर्षा गायकवाड़ का मुंबई कांग्रेस का चीफ नियुक्त किया है। वर्षा गायकवाड
को आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले काडर में नई ऊर्जा भरने का टास्क दिया गया है।

बीएमसी का चुनाव काफी लंबे समय से लंबित है, ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले ही इसे करा लिया जाएगा। वर्षा गायकवाड़ की बात करें तो उन्हें भाई जगताप की जगह कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। वर्षा पहली महिला हैं जिन्हें यह पद कांग्रेस ने सौंपा है।

कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में मुंबई में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। मुंबई में कुल 6 लोकसभा की सीटें हैं जबकि 36 विधानसभा की सीटें। वर्षा गायकवाड़ धारावी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं जोकि देश की सबसे बड़ी झुग्गी है।

वर्षा गायकवाड़ सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स में लेक्चरर हैं और उनके पास मैथमेटिक्स की मास्टर डिग्री है। महाविकास अघाड़ी सरकार में वर्षा गायकवाड़ मंत्री थीं। वर्षा गायकवाड़ के पिता एकनाथ गायकवाड़ भी महाराष्ट्र कांग्रेस के 2017-2020 में चीफ रह चुके हैं।

मुंबई के साथ ही कांग्रेस ने गुजरात और पुड्डुचेरी में भी नए अध्यक्ष को नियुक्त किया है। वर्षा गायकवाड़ की बात करें तो वह दलित समुदाय से आथी हैं और मुंबई में बड़ी संख्या में दलित वोटर्स हैं, जो कांग्रेस के वोट देते हैं।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी पिछड़ा वर्ग से आते हैं। ऐसे में कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर पिछड़ा और दलित वोटर्स को एकजुट करने की कोशिश की है। पार्टी ने इससे पहले मराठा जाति से भाई जगताप को मुंबई कांग्रेस की कमान दे रखी थी। लेकिन अब कांग्रेस अपने पुराने दलित-पिछड़ा वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+