मैं बाल ठाकरे का बेटा इसलिए मैं ही असली बॉस: उद्धव ठाकरे

उद्धव ने कहा कि मैं बाल ठाकरे का बेटा हूं और इस वजह मैं ही बॉस हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भी ये समझ लेना चाहिए कि बॉस वही हैं।

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम(बीएमसी) के चुनावों से पहले भाजपा और शिवसेना में तल्खी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में गठबंधन तोड़ने का ऐलान करने के बाद शिवसेना नेता भाजपा को आड़े हाथों ले रहे हैं। लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ चल रही खटास पर कहा कि मैं बाल ठाकरे का बेटा हूं और इसी से समझ लेना चाहिए कि कि बॉस मैं हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा को उन्हें बॉस स्वीकार करना पड़ेगा और जितनी जल्दी वो समझ लें उतना ही बेहतर है।

मैं बाल ठाकरे का बेटा इसलिए मैं ही असली बॉस: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मुंबई के तट पर बनाया जाने वाला छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक तब तक शुरू नहीं होगा जब तक केंद्र तटीय सड़क परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं देता है। उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बेवजह के मुद्दों पर बात करनने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बयानबाजी छोड़ काम पर ध्यान दे तो ज्यादा बेहतर रहेगा नहीं तो उनको परेशानी होगी।

उद्धव ठाकरे ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को 'रेनकोट पहन कर नहाने की कला जानने वाला' कहे जाने पर भी आड़े हाथों लिया। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना साबुन के झाग पैदा कर दिया है। ठाकरे ने कहा, 'भले ही वो रेनकोट पहनते थे, (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह कम से कम पानी का इस्तेमाल करके तो नहाते थे। लेकिन आप (मोदी) तो देश में किसी को भी पानी से नहीं नहाने दे रहे हैं। आपने तो बिना साबुन के झाग पैदा कर दिया है।' ठाकरे ने कहा कि पहले बीजेपी में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे चेहरे थे। अब पार्टी सिर्फ गुंडों का चेहरा बन कर रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+