शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर किरीट सोमैया ने लगाया आरोप, 'कंपनियों में लगा है छगन भुजबल का पैसा'
महाराष्ट्र में इस समय नगर निगम के चुनाव चल रहे हैं। इन चुनावों के चलते राज्य में शिवसेना और भाजपा का गठबंधन खतरे में है।

किरीट सोमैया ने चुनौती देते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को अपनी संपत्ति की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन सात कंपनियों से उद्धव के संबंध हैं, उनमें से दो पर सेबी पहले ही पाबंदी लगा चुकी है। इन्हीं में से दो कंपनियों में छगन भुजबल ने भी निवेश किया हुआ है। सोमैया ने कहा कि उद्धव ठाकरे को इन कंपनियों से अपने संबंध सार्वजनिक करने चाहिए।
खतरे में है भाजपा शिवसेना का गठबंधन
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय नगर निगम के चुनाव चल रहे हैं। इन चुनावों के चलते राज्य में शिवसेना और भाजपा का गठबंधन खतरे में है। दोनों दलों के नेताओं के बीच जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। पिछले दिनों ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया था कि वह बीएमसी के चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में वह किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेंगे। ठाकरे ने कहा कि अब असली लड़ाई शुरु हो चुकी है। ये भी पढ़ें- भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद राज ठाकरे से हाथ मिला सकते हैं उद्धव ठाकरे












Click it and Unblock the Notifications