उद्धव ने कहा गठबंधन रहे या नहीं, चुनाव तो लड़ना ही है
मुंबई। उद्धव ठाकरे ने कहा है सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में खींचतान से वह काफी दुखी हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे गत दिनों से अपनी भाजपा को अपने मन मुताबिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। जिस पर भाजपा अड़ी हुई है। उद्धव की ओर से 126 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सीट का प्रस्ताव भाजपा को दिया गया है। लेकिन भाजपा इस पर मानने को तैयार नहीं है। उद्धव ने हताशा के बाद यह भी कह दिया है कि गठबंधन रहेगा या नहीं लेकिन चुनाव तो लड़ेंगे।

पिछले कुछ दिनों से लगातार भाजपा-शिवसेना में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव बरकरार है। जो अभी तक शांत नहीं हुआ है। इस पर उद्धव ठाकरे ने दुख जताया है कि गठबंधन में खींचतान खत्म नहीं हो पा रही है। ठाकरे ने इस गठबंधन के मुद्दे पर पूरी जिम्मेदारी के साथ फैसला लेने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications