उद्धव ठाकरे ने कहा अधिक सीटों के साथ उतरेंगे चुनाव में
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह इस बार के विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों के साथ मैदान में उतरेंगे। ठाकरे ने मीडिया में कहा कि विधानसभा चुनाव पर हमारी खास नजर है। हम तैयारी कर रहे हैं। और चुनावों में अधिक सीटों के साथ मैदान में उतरेंगे। गौरतलब है कि शिवसेना-भाजापा महाराष्ट्र में पिछले पच्चीस वर्षों से गठबंधन कर सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनावों में कामयाबी आज तक हाथ नहीं लग पाई।
आपको बता दें कि शिवसेना व भाजपा में अंदरूनी फूट व कलह धीरे-धीरे सामने आ रही है। पिछले दिनों हुई भाजपा की बैठक से यह सामने आ गया था कि भाजपा के कई नेता चाहते हैं कि भाजपा शिवसेना के साथ गठबंधन तोड़ देना चाहिए। इसके बाद भाजाप के वरिष्ठ नेताओं ने मामले को रफा दफा करने का भरसक प्रयास किया।
कई नेता हो रहे शामिल
शिवसेना में दो नेता शामिल हो गए हैं। सोमवार को समता परिषद के विदर्भ के नेता किशोर कन्हेरे शामिल हो गए। बताया जाता है कि किशोर महाराष्ट्र सार्वजनिक निर्माण मंत्री भुजबल के करीबी हैं। इसके अलावा उद्धव ठाकरे जानकारी देते हुए बतााय कि उद्धव ने एनसीपी विधायक दीपक केसरकर के शामिल हो रहे हैं। इसकी अधिकारिक पुष्टि अगस्त में कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications