Twin sisters marriage : दो सगी बहनों ने एक ही लड़के से की शादी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का काम है। वहीं, पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं।

महाराष्ट्र के सोलपुर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, ये कहानी दो जुड़वा बहनों की है, जिन्होंने एक ही लड़के से शादी की है। दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। वहीं, लड़का बिजनेसमैन है। इस शादी से दोनों के ही परिवार वालों को कोई आपत्ति नहीं है। धूमधाम से हुई इस शादी से दोनों पक्षों के लोग खुश नजर आए। हालांकि, इस शादी को लेकर लड़के की परेशानी बढ़ सकती है। एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने कहा कि 2 दिसंबर को जुड़वां बहनों की एक साथ शादी करने के आरोप में अतुल अवताड़े के खिलाफ आईपीसी की धारा 494 के तहत गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। शादी अकलुज शहर में हुई थी।

ऐसे शुरू हुई थी LOVE STORY

ऐसे शुरू हुई थी LOVE STORY

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का काम है। वहीं, पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं। कुछ दिनों पहले पिंकी और रिंकी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बहनों ने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था।

दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का किया फैसला

दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का किया फैसला

इसी दौरान अतुल, रिंकी और पिंकी के बीच बातें बढ़ गईं। उधर जुड़वां बहनों के पिता का निधन हो गया। दोनों अपनी मां के साथ रह रही थीं। अतुल का दानों बहनों के घर आना-जाना बढ़ गया और इसी बीच उन्होंने दोनों बहनों को अपनाने का फैसला ले लिया।

धूमधाम से हुई जुड़वा बहनों की शादी, वायरल हो रहा वीडियो

धूमधाम से हुई जुड़वा बहनों की शादी, वायरल हो रहा वीडियो

बताया जा रहा है कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी मुंबई में ही काम करती हैं। दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि वे बचपन से एक ही घर में एक साथ रह रही थीं। इसके बाद दोनों के घरवालों से बात हुई। बच्चों की खुशी के आगे वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए। बीते शुक्रवार को शादी धूमधाम से हुई। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+