मीराबाई चानू को बधाई देते हुए एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने शेयर की गलत फोटो, बाद में मांगी माफी
मुंबई, जुलाई 24। टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिंदुस्तान को पहला मेडल जिताने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को देशभर से अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों ने बधाई दी है। बॉलीवुड से एआर रहमान, महेश बाबू, कुणाल खेमू और रितेश देशमुख समेत कई बड़ी हस्तियों ने मीराबाई चानू के लिए ट्वीट किया। इस बीच अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने भी मीराबाई चानू को जीत की बधाई दी, लेकिन वो अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गई हैं।

टिस्का चोपड़ा ने शेयर की गलत फोटो
दरअसल, टिस्का चोपड़ा से एक गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें ट्विटर पर ट्रोल होना पड़ा। हुआ यूं कि चानू के पदक जीतने के बाद ही टिस्का ने मीराबाई के लिए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट के जरिए लिखा, "You make us Proud girl!" अब टिस्का ने अपने ट्वीट में गलती ये कर दी कि उन्होंने मीराबाई की जगह इंडोनेशिया की महिला खिलाड़ी आयसा विंडी कैंटिका की फोटो लगा दी।

यूजर्स के कमेंट के बाद मांगी माफी
टिस्का चोपड़ा की इस गलत के बाद तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि, "ये मीराबाई नहीं हैं, यह इंडोनेशिया की प्लेयर है, जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं एक यूजर ने कहा कि एक राष्ट्रीय प्लेयर के लिए ऐसी गलत छवि बनाना अपमानजनक है। एक यूजर ने कहा- What a Shame। हालांकि इन कमेंट के बाद टिस्का ने अपनी गलती को लेकर माफी भी मांगी और उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। उन्होंने मांफी मांगते हुए कहा है कि यह मेरी वास्तविक गलती थी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मुझे मीराबाई की जीत पर गर्व नहीं, मेरी गलती के लिए मुझे क्षमा कीजिए।
Recommended Video

मीराबाई ने उठाया कुल 202 किग्रा. वजन
आपको बता दें कि मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई को सिल्वर मेडल मिला। अपने मुकाबले में मीराबाई ने कुल 202 किग्रा. वजन उठाया। इस उपलब्धि के लिए मीराबाई को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी बधाई दी।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Gold Rate Today: 17,000 महंगा हो चुका सोना! 22K और 18K का क्या है ताजा भाव? खरीदारी से पहले जानें ये अपडेट -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Silver Rate: चांदी में बंपर गिरावट जारी, एक झटके में 8000 सस्ती, अब आपके शहर में इतना सस्ता मिलेगा सिल्वर -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर किया हैरान,मुंबई में कहां पहुंचा रेट? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications