क्रिकेट खेलते-खेलते कुदरत ने छीन ली तीन बच्चों की जिंदगियां
Mumbai news, मुंबई। बीते कुछ दिनों से उमस बढ़ रही थी और बारिश ने जैसे इस उमस से राहत दी। लेकिन महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया। सुहाने मौसम में मैदान में कुछ बच्चे क्रिकेट खेलने पहुंच गए लेकिन उनमें से तीन पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना नासिक के दिंडोरी तहसील की है। इसमें दो गायों की भी मौत हो गई।

नासिक के कई भागों में बिजली कड़क रही थी। दिंडोरी में छुट्टी का आनंद उठाने कुछ बच्चे नीम के पेड़ तले क्रिकेट खेल रहे थे। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और उससे सटकर खड़े तीन बच्चों अनिल गवे, सागरगवे, रोहित गायकवाड़ की इस वजह से मौत हो गई।
इसी के साथ दिंडोरी तहसील के शिवणई गांव में और येवला तहसील के देवंठाण गाँव में बिजली गिरने से दो गायों की भी मृत्यु हो गई। इस बारिश का नुकसान प्याज, गेहूं और अंगूर की खेती को हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications