मुंबई एयरपोर्ट के टर्मनिल-2 को उड़ाने की मिली धमकी, 48 घंटे के भीतर 1 मिलियन डॉलर देने की मांग
महाराष्ट्र में मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकीभरा मेल प्राप्त हुआ है। मेल भेजने वाले ने 1 मिलियन डॉलर की राशि बिटक्वाइन में मांग की है। उसने 48 घंटे के भीतर इस राशि को दिए जाने की मांग की है।
धमकी देने वाले ने कहा कि अगर उसे 48 घंटे के भीतर पैसा नहीं मिलता है तो वह टर्मिनल को उड़ा देगा। मुंबई की सहर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। यह केस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 385 के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस की पड़ताल की जा रही है कि इसे कहां से भेजा गया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि हम आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications