अंबानी के प्लेन से आए संदेश ने मचाया हड़कंप, कहा बचाओ...बचाओ
मुंबई। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के प्लेन से आए एक संदेश ने हड़कंप मचा दिया। शाम को भेजे गए इस संदेश ने एटीसी की हालत खराब कर दी । दरअसल सोमवार शाम 8 बजकर 32 मिनट पर अंबानी के प्लेन से मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को एक मेसेज मिला। इस संदेश में लिखा था Mayday। प्लेन से ये संदेश तब भेजाजाता है जब जब विमान हादसे का शिकार होने वाला होता है। Mayday का हिंदी में मतलब 'बचाओ...बचाओ' की तरह ही होता है। थोड़ी देर के लिए तो एटीसी में सब परेशान हो गए। हालांकि जब यह संदेश भेजा गया उस वक्त विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा था।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल ऐविएशन ने फौरन मामले की जांच शुरु कर दी है, हलांकि अब तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है कि प्राइवेट एयरबस 319 से बार-बार यह संदेश भेजा गया था। इस मेसेज में बार-बार भेजा जा रहा था कि विमान के इंजन में आग लगी है और यह गिर रहा है।
इस संदेश के मिलते ही एयर कंट्रोल रुम के अधिकारी विमान से संपर्क साधने की कोशिश करने लगे। दिल्ली और मस्कट के एटीसी से संपर्क साधाकर इस बात का पता लगाया गया कि वहां सब ठीक है। दूसरे विमानों से भी संपर्क साधकर स्थिति का पता लगाया गया। जब सब कुछ ठीक पाया गया तो एटीसी ने रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए विमान को खोजने की कोशिश की।
लेकिन उन्हें ये जानकर हैरानी हुई कि मेसेज उनके बगल में ही खड़ी अंबानी के निजी विमान से आ रहा था। जो विमान मुकेश अंबानी ने 2007 में नीता अंबानी को दिया था आवाज उसी से आ रही थी। बाद में इस घटना की सूचना डीजीसीए को दी गई। बाद में पता चला कि पायलट विमान में रेडियो सिग्नल की जांच कर रहा था लेकिन वह एटीसी को बताना भूल गया।












Click it and Unblock the Notifications