क्‍लास में बुर्का हटाए जाने के लिए कहने पर टीचर ने दिया इस्‍तीफा

शबीना का कहना है कि नई संचालिका के आने के बाद उनसे लगातार हिजाब और बुर्का उतरने को कहा गया, जो कि स्कूल की मर्यादा के खिलाफ है।

मुंबई। मुंबई के एक स्‍कूल में पढ़ाने वाली टीचर का आरोप है कि उनकी नवनियुक्त वरिष्ठ के निर्देशों के कारण उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ समझौता किया जा रहा है। टीचर का नाम शबीना खान नाजनीन है और उनकी उम्र 25 साल है। शबीना का आरोप है कि उन्‍हें कक्षा में पढ़ाने के दौरान बुर्का और हिजाब उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शबीना ने स्‍कूल से इस्‍तीफा दे दिया है।

Mumbai teacher resigns after harassment over hijab, school refutes allegations

हालांकि कि स्‍कूल मैनेजमेंट ने अभी तक शबीना का इस्‍तीफा स्‍वीकार नहीं किया है। मैनेजमेंट का कहना है कि इस मामले में अगले सप्‍ताह तक फैसला लिया जायेगा। अंग्रेजी अखबार MumbaiMirror के अनुसार, शबीना नाजनीन कुर्ला में मौजूद विवेक विवेक इंग्लिश स्कूल में पढ़ाती थीं। शबीना का कहना है कि वो पिछले दो साल से एक आईसीटी टीचर के तौर पर इस स्कूल पढ़ा रही थीं, लेकिन जब से स्कूल में नई संचालिका ने पदभार संभाला तब से ही उनको हिजाब पहनने को लेकर परेशान किया जाने लगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+