शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो शिक्षक ने गला दबाकर की छात्रा की हत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली स्थित शांति निकेतन लोकविद्यापीठ के मुक्त विद्यापीठ में रविवार को एक छात्रा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राध्यापक ऋषिकेश मोहन कुडालकर को गिरफ्तार किया है। प्राध्यापक ने छात्रा से शारीरिक सुख की मांग की थी। छात्रा द्वारा इनकार किए जाने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी को सोलापुर जिला के सांगोला में गिरफ्तार किया गया।

शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो शिक्षक ने गला दबाकर की छात्रा की हत्या

सांगली के शांति निकेतन स्थित यशवंतराव चव्हाण मुक्त विद्यापीठ में छात्रा की रविवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। छात्रा विवाहित थी और उसका एक डेढ़ साल का बेटा है। छात्रा ने मुक्त विद्यापीठ में बीए में प्रवेश लिया था। हफ्ते में एक दिन सिर्फ रविवार को मुक्त विद्यापीठ चालू रहता है जिसके चलते शांति निकेतन के कैम्पस में अन्य स्कूल के क्लासरूम ओपन स्टडी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। तीसरी मंजिला पर पांचवी क्लास के विद्यार्थियों की क्लास लगती है, जिसमें छात्रा की हत्या की गई थी।

यह घटना सामने आने के बाद शुरुआत में आत्महत्या या हत्या इस बारे में काफी सवाल पुलिस के समक्ष उठ खड़े हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला दबाकर हत्या के साथ ही दीवार में सिर पटकने से मौत होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर सुबह दस बजे के करीब छात्रा एक शख्स के साथ क्लास रूम में जाते हुए दिखाई दी थी। 15 मिनट बाद वही शख्स गुस्से से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। वह व्यक्ति प्राध्यापक ऋषिकेश मोहन कुडालकर है जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा और आरोपी ऋषिकेश के बीच अनैतिक संबंध थे। छात्रा मायके के एक व्यक्ति के साथ प्यार करती थी। यह बात पता चलते ही ऋषिकेश को काफी गुस्सा आया। छात्रा को लॉज में ले जाकर उसकी हत्या करने का प्लान ऋषिकेश का था। इसलिए रविवार को वह उसे लॉज में ले जाने के लिए आया था। उसने छात्रा से शारीरिक संबंध की मांग की थी। छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो इस बात से खफा होकर छात्रा के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+