सेंट जेव‍ियर्स में कुछ 'ऐसे' उड़ी मोदी-मॉडल की धज्ज‍ियां

mumbai college
मुंबई। नरेंद्र मोदी जिस गुजरात मॉडल की सीढ़‍ियां चढ़ प्रधानमंत्री की मंज़‍िल की ओर बढ़ रहे हैं वहीं देश का एक बड़ा कॉलेज इसके खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज ने अजीब-गरीब तरीके से 'मोदी-मॉडल' का विरोध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : चुनाव की 'शोले'

कॉलेज के प्रिंसिपल फादर फ्रेजर मैस्कैरेंस ने छात्रों को ईमेल भेजकर गुजरात मॉडल की खामियों का बखान किया है। इतना ही नहीं, कॉलेज की बेवसाइट पर भी वही ईमेल टेक्स्ट होम पेज पर पोस्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है मोदी के गुजरात मॉडल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में भी जंग छिड़ी हुई है, लेकिन सेंट जेवियर्स के विरोध के इसतरीके ने सबको चौका दिया है। इसे भाजपा के कई नेता प्रिंस‍िपल का निजी विरोध करार दे रहे हैं, साथ ही छव‍ि खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

बीते कई दिनों से तथाकथ‍ित मोदी लहर के चलते भाजपा को कई जगह चुनौत‍ियां मिल रही हैं, पर किसी ने नहीं सोचा था कि एक प्रत‍िष्ठ‍ित कॉलेज इस तरह का कदम उठाएगा। कहा जा रहा है कि इस तरह का ई-मेल कर मुट्ठी भर युवाओं को भटकाने की साज‍िश थी। हालांक‍ि पार्टी के आला नेताओं की ओर से कोई भी आध‍िकार‍िक प्रत‍िक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+