संजीव पलांडे, कुंदन शिंदे और सचिन वाजे को 11 अप्रैल तक CBI हिरासत में भेजा, अनिल देशमुख की मांगी रिपोर्ट
मुंबई, 04 अप्रैल: सीबीआई की विशेष अदालत ने संजीव पलांडे, कुंदन शिंदे और सचिन वाजे को 11 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। महाराष्ट्रे के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को सोमवार को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीबीआई ने अस्पताल प्रशासन और जेल अधिकारियों से अदालत में रिपोर्ट मांगी है कि किन परिस्थितियों में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को कंधे की सर्जरी के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अप्रैल को CBI ने उन्हें हिरासत में लिया था। उन्हें ED ने पिछले साल नवंबर में उनके खिलाफ जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
इधर, घूसकांड के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के सहयोगी संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे को सीबीआई द्वारा अदालत में सोमवार को पेश किया गया। सीबीआई ने मुंबई में विशेष सीबीआई कोर्ट से सचिन वाजे, संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे की 10 दिन की हिरासत मांगी। 400 करोड़ रुपये के वसूली के मामले में इनका नाम लिप्त है।
ईडी ने अनिल देशमुख, संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया, जबकि एनआईए ने सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की विशेष अदालत ने संजीव पलांडे, कुंदन शिंदे और सचिन वाजे को 11 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेजा दिया। बता दें कि सीबीआई की टीम अनिल देशमुख से पूछताछ करने वाली थी। इसके लिए टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आर्थर रोड जेल पहुंची भी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद अनिल देशमुख का कंधा अचानक डिसलॉकेट हो गया और उन्हें मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications