सिंगर सोना महापात्रा ने IIT बॉम्बे पर लगाया लैंगिक भेदभाव का आरोप
बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने आईआईटी बॉम्बे पर लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाया है। फेसबुक पर ओपन लेटर के जरिए सोना ने अपना गुस्सा दिखाया है।
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने आईआईटी बॉम्बे पर लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर एक खुला खत लिखकर आईआईटी बॉम्बे के फेस्टिवल आयोजकों के खिलाफ अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने खत के शुरूआत में ही आईआईटी पर कमेंट करते हुए लिखा है कि मुझे आपके दावे पर हंसी आती है कि आप खुद को बेहतरीन शिक्षा देने वाली संस्था बताते हैं।

सोना ने आईआईटी बॉम्बे के इंटर कॉलेज फेस्टिवल मूड इंडिगो के आयोजकों पर लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोजकों ने उन्हें बिना किसी पुरूष के मंच पर परफॉर्म करने से रोक दिया। उन्होंने लिखा है कि आयोजकों ने उन्हें फेस्टिवल में उन्हें परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी कि स्टेज पर परफॉर्मेंस के वक्त उनके साथ कोई पुरुष साथी मौजूद होना चाहिए। सोना ने लिखा है कि पिछले 4 सालों से आईआईटी उन्हें इस फेस्टिवल में कंसर्ट के लिए बुलाता है, लेकिन हर बार उसकी ये शर्त होती है कि उनके साथ मेल परफॉर्मर हो।
उन्होंने आईआईटी पर आरोप लगाया कि आयोजक मेल परफॉर्मर के मुकाबले फीमेल परफॉर्मर को कम फीस देते हैं। उन्होंने इस शर्त के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा कि मैं किसी भी हालत में उनकी ये शर्त नहीं मानने वाली। उन्होंने लिखा कि मैं अकेले कंसर्ट करती हूं और अब तक 11 सोलो परफॉर्मेंस दे चुकी हूं। मुझे उनकी ये बेतुकी शर्ते मानने की कोई जरुरत नीं और ना ही मैं उनका ये आमंत्रण ठुकराने से दुखी हूं।












Click it and Unblock the Notifications