मुंबई में गुंडागर्दी: गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसवाले को डुबाकर मारने की कोशिश, देखें VIDEO

मुंबई। मुंबई में इन दिनों पुलिसवालों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में 7 पुलिसवालों पर मुंबई में हमले हुए है। ताजा घटना कल्याण के तिसगांव नाका परिसर में हुआ है, जहां गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर को तालाब में डुबाकर मारने की कोशिश की गई।

ganesh visarjan

डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन हो रहा था। गांव के तावाब में विसर्जन का काम जरी मरी मंडल के लोग कर रहे थे। इसी मंडल के कुछ लोग ढोल बजाने में व्यस्त थे, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत ड्यूटी पर तैनात नितिन डेंगले से की। नितिन डेंगले ने ढोल बजा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिसवाले के मना करने पर उन्होंने ढोल तो बजाना छोड़ दिया, लेकिन मंडल के लोगों ने वहां विसर्जन का काम भी रोक दिया, जिसके बाद वहां भीड़ बढ़ने लगी। आखिर मर्द ही क्यों करते हैं गणेश-विसर्जन?

मंडलवालों की गुंडागर्दी

लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डेंगले खुद तालाब में उतरकर गणपति विसर्जन करने लगे। ये देख मंडल के लोगों ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी और उन्हें डुबाकर मारने की कोशिश की। वहां मौजूद एक शख्स ने मोबाइल से ये वीडियो बना लिया, जिसके बाद पुलिस ने मंडल के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+