शोभा डे बोली देवेंद्र फड़णवीस की दादगिरी नहीं चलेगी, निंदा प्रस्ताव पेश
मुंबई। महाराष्ट्र में प्राइम टाइम शो में सिर्फ मराठी फिल्मों को दिखाने जाने के महा सरकार की हर तरफ आलोचना हो रही है। लेखिका शोभा डे ने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए सरकार के इस फैसले को देवेंद्र फड़णवीज की दादागिरी करार दिया है। वहीं महाराष्ट्र सदन ने शोभा डे के इस बयान के बाद उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है।

शिवसेना नेता प्रताप सारनाइक ने कहा कि शोभा डे ने विधानसभा का अपमान किया है। उन्होंने लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंचायी है, प्रताप ने संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े के फैसले का समर्थन किया और शोभा डे के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया।
Devendra 'Diktatwala' Fadnavis is at it again!!!From beef to movies. This is not the Maharashtra we all love! Nako!Nako! Yeh sab roko!
— Shobhaa De (@DeShobhaa) April 7, 2015 I love Marathi movies. Let me decide when and where to watch them, Devendra Fadnavis. This is nothing but Dadagiri.
— Shobhaa De (@DeShobhaa) April 7, 2015 No more pop corn at multiplexes in Mumbai? Dahi misal and vada pav only. To go better with the Marathi movies at prime time .
— Shobhaa De (@DeShobhaa) April 7, 2015 थियेटर में फिल्म शुरु किये जाने से पहले दादा साहब फाल्के की लघु फिल्म दिखाये जाने के फैसले का भी प्रताप सारनाइक ने स्वागत किया है। गौरतलब है कि शोभा डे ने ट्वीट करके कहा था कि अब उन्हें मल्टिप्लेक्स में फिल्म देखने जाने से पहले पॉपकार्न की बजाए दही मिसाल और वड़ा पाव लेकर जाना पड़ेगा।
Now a privilege motion demanding an apology from me? Come on! I am a proud Maharashtrian and love Marathi films. Always have. Always will !
— Shobhaa De (@DeShobhaa) April 8, 2015 











Click it and Unblock the Notifications