फ्री में वड़ापाव देने से किया इनकार तो शिवसेना नेता ने कर दी पिटायी
मुंबई। शिवसेना के कार्यकर्ता अक्सर अपने विवादित बयान और कामों के चलते विवादों में रहते हैं। लेकिन इस बार शिवसेना के नेता की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद हुई है। शिवसेना के आतंक के चलते नजरबंद होना पड़ा था अफ्रीकी खिलाड़ी को

आमिर खान को थप्पड़ मारने वाले को शिवसेना देगी 1 लाख रुपए का ईनाम
मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार को शिवसेना के नेता का की गुंडई का मामला सामने आया है। शिवसेना के नेता को जब एक पावभाजी वाले ने फ्री में 10 0 वड़ापाव देने से इनकार कर दिया तो उसकी जमकर पिटायी कर दी गयी।
फ्री वड़ापाव डिलिवरी में हुई देरी से शिवसेना नेता इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने दुकान पहुंचकर दुकानदार की लाठी से जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी शिवसेना नेता सुनील महाडिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवसेना नेता का कृत्य दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications