शिवसेना का पीएम से सवाल, क्या चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे

संपादकीय में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को कहा गया बड़बोला मंत्री।

मुंबई। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने मोदी सरकार पाक में सर्जिकल स्ट्राइक पर वाहवाही लेना छोड़कर चीन की ओर से होने वाली घुसपैठ पर ध्यान देने की नसीहत दी है।

shivsna

हाल ही में दिल्ली में पूर्व सैनिक की आत्महत्या के बाद उनके परिवार से मिलने पर केजरीवाल और राहुल गांधी का गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करने वाली शिवसेना ने एक बार फिर से भाजपा की खिंचाई की है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में चीन की घुसपैठ और दादागिरी का जिक्र करते हुए शिवसेना ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि क्‍या वह चीन पर भी सर्जिकल स्‍ट्राइक करेगी।

सामना में पाकिस्‍तान में सर्जिकल स्‍ट्राइक की सराहना करते हुए कहा गया है कि जो पाकिस्‍तान में हुआ क्या वैसे ही चीन में भी होगा।

पर्रिकर बताएं, चीन की घुसपैठ पर क्या कार्रवाई हुई

संपादकीय में मोदी सरकार को चीन की सरहद की अनदेखी करने की बात कहते हुए कटघरे में खड़ा किया गया है। लेख में सवाल किया गया है कि हम चीन के लेह, लद्दाख और अरुणाचल में अंदर तक घुसपैठ के बारे में क्यों कुछ नहीं बोलते।

लेख में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर भी जमकर तंज किए गए हैं। मनोहर पर्रिकर को बड़बोला कहते हुए उनसे सवाल किया गया है कि रक्षा मंत्री को इसकी जानकारी देनी चाहिए कि चीनी घुसपैठ पर क्‍या कार्रवाई हुई है।

लेख में कहा गया है कि पाकिस्तान को शब्दबाण चलाकर भीड़ की तालियां बटोरने की जगह रक्षामंत्री गंभीरता से सरहदों की सुरक्षा के बारे में सोचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+