SEBI ने सत्यम कम्प्युटर के घोटालेबाज राजू से मांगे 1800 करोड़ रुपए

14 साल का प्रतिबंध
सेबी ने अपनी जांच पूरी करते हुए घोटाला करने वाले रामालिंगा राजू व उसके साथ शामिल आरोपी साथियों पर चौदह साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अब राजू और उसके आरोपी साथी बाजार की किसी भी गतिविधियों में चौदह साल तक हस्तक्षेप नहीं कर सकेगा। संभवतः बाजार नियामक सेबी की ओर से अब तक की गई देश की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
राजू को 1849 करोड़ रुपए ब्याज सहित सेबी को लौटाने होंगे। इसके लिए सेबी ने पैंतालिस दिन का वक्त दिया है। साथ ही कहा है कि हर्जाने की रकम 12 फीसदी सालाना ब्याज की दर से देनी होगी। सात जनवरी 2009 को आधार मानकर देनी होगी।
इतनी लम्बी है आरोपों की लिस्ट
सेबी ने जो जांच की है और जांच के बाद जो रिपोर्ट तैयार की है। वह 65 पन्नों की है। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि राजू व उसके साथियों ने सोची समझी साजिश के तहत वित्तीय चूना लगाया है।









Click it and Unblock the Notifications