कांग्रेस-एनसीपी में दरार, पवार ने कहा सीटों के बंटवारे पर फैसला मैं और सोनिया ही करेंगे

सीटों के बंटवारे पर अभी फैसला न हीं हुआ। एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने साफ किया है कि महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर फैसला कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और वो करेंगे। शरद पवार ने महाराष्ट्र इकाई के पार्टी नेताओं से कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे का फैसला उनके और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा लिया जाएगा।
पवार ने शनिवार शाम पार्टी के राज्य के नेताओं से कांग्रेस के साथ चुनावों को लेकर चल रही तैयारी के बारे में विमर्श किया। सूत्रों ने बताया कि पवार ने उनसे कहा कि चुनावों में अकेले उतरना दोनों दलों के हित में नहीं है। उन्होंने पार्टी के नेताओं से ऐसी बयानबाजी से बचने के लिए कहा जिससे दोनों दलों के बीच संबंध खराब होते हों।












Click it and Unblock the Notifications