सलमान ने कैटरीना को दी 'रोमांटिक' अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं, साथ में कही ये दिल छू लेने वाली बात

मुंबई, जुलाई 17। बॉलीवुड में सलमान खान और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी के जितने चर्चे थे, उतने किसी कपल के नहीं रहे। हालांकि अब ये जोड़ी रिलेशनशिप में नहीं है, लेकिन अभी भी सलमान और कैटरीना बहुत अच्छे दोस्त हैं और इसका उदाहरण कैटरीना के जन्मदिन के दिन देखने को मिला, जब सलमान ने कैटरीना को बर्थडे विश किया। सलमान ने देर शाम को सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कैटरीना को बर्थडे विश किया।

Recommended Video

    Salman Khan ने Bollywood Actress Katrina Kaif को अनोखे अंदाज में दी Birthday की बधाई |वनइंडिया हिंदी
    सलमान ने शेयर की रोमांटिक फोटो

    सलमान ने शेयर की रोमांटिक फोटो

    आपको बता दें कि सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर कैटरीना कैफ को उनके 38वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सलमान ने एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए कहा है, "एक अमेजिंग बर्थडे की शुभकामनाएं कैटरीना! स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान जन्मदिन के साथ आपको जीवन में ढेर सारा प्यार और सम्मान मिले।" आपको बता दें कि सलमान और कैटरीना की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    कपिल शर्मा के शो के सेट की है ये फोटो

    कपिल शर्मा के शो के सेट की है ये फोटो

    आपको बता दें कि सलमान खान ने जो फोटो शेयर की है, वो कपिल शर्मा के शो के सेट की है। इस फोटो में कैटरीना सलमान के माइक को ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि सलमान और कैटरीना को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक गिना जाता है। ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी सलमान और कैटरीना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

    टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान और कैटरीना

    टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान और कैटरीना

    आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की कई फिल्में पर्दे पर हिट हुई हैं। आखिरी बार ये जोड़ी फिल्म 'भारत' में नजर आई थी और अब बहुत जल्द वो बहुत 'टाइगर 3' में नजर आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+