बच्चों के लिए सचिन ने दान किये दस लाख रूपये

सचिन ने बताया कि जैसे मेरे कोच रमाकांत आचरेकर ने मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वैसे ही डाक्टर यशवंत अमडेकर ने भी अंजलि तेंदुलकर के डॉक्टर बनने में भूमिका निभाई। मैं इस कार्यक्रम के साथ जुडकर खुशी महसूस कर रहा हूं।
सचिन अस्पताल के कई वार्ड में भी गये। उन्होने कहा मुझे एक बच्ची के बारे में पता चला, जो कि इलाज के लिए इस अस्पताल में आयी थी लेकन कम पैसे होने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका। सचिन का कहना है कि एक पिता होने के नाते मैं समझ सकता हूं कि अपने बच्चे को खोने का दुख क्या होता है।
सचिन ने लोगो से अपील की और कहा कि लोगों को दान देना चाहिए, जिससे कि बच्चों का इलाज किया जा सके। हम 2014 में हैं और जरूरी है कि हमारे डॉक्टरों को जरूरी ढ़ाचा उपलब्ध करवाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications