दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि: ये हैं उनकी फिल्मों के टॉप 10 गाने, जो आज भी रहते हैं युवाओं की जुबां पर
मुंबई, जुलाई 7। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के साथ ही इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार थे और हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन लंबी बीमारी के खिलाफ उनकी लड़ाई ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और 98 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलीप कुमार के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में ढेर सारी हिट फिल्में की हैं। दिलीप जी की सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि उनकी फिल्मों के गाने भी सदाबहार हैं। इस 'ट्रैजेडी किंग' की बेहतरीन फिल्मों के बेहतरीन गाने आज भी युवाओं की दिलों की धड़कन है। वैसे अगर गिनने बैठे तो उनकी फिल्मों के हिट गानों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन हम आपको उनके टॉप 10 गानों के बारे में बताते हैं, जो हर समय दिलीप जी की यादों को ताजा करते रहेंगे।
Recommended Video

1. उड़े जब-जब जुल्फें तेरी... (फिल्म- नया दौर)
इस गाने को आज की युवा पीढ़ी इस कदर पसंद करती है कि अपने चाहने वालों के लिए लोग अक्सर इस गाने को डेडिकेट करते हैं। ये गाना मोहम्मद रफी और आशा भोंसले के द्वारा गाया गया था। ओपी नैय्यर इस गाने के कंपोजर थे।
2. साला मैं तो साहब बन गया... (फिल्म-गोपी)
1970 में आई इस फिल्म का गाना 'साला मैं तो साहब बन गया...' दिलीप कुमार के हिट गानों में से एक है। इस गाने को किशोर कुमार जी ने गाया था।
3. सुहाना सफर और ये मौसम हंसी... (फिल्म-मधुमती)
मुकेश द्वारा गाया गया 'सुहाना सफर...' दिलीप कुमार के प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट था। 1958 में आई फिल्म मधुमती का ये गाना था।
4. ये देश है वीर जवानों का... (फिल्म- नया दौर)
साल 1957 में आई फिल्म 'नया दौर' के कई गाने सुपरहिट साबित हुए थे। उन्हीं में से एक था 'ये देश है वीर जवानों का...'। इस गाने को मोहम्मद रफी और बलबीर ने गाया था। इस गाने के लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे थे।
5. मधुबन में राधिका... ( फिल्म- कोहिनूर)
1960 में आई फिल्म कोहिनूर के इस गाने को मोहम्मद रफी और उस्ताद आमीर ने गाया था। इस गाने में दिलीप कुमार एक दरबारी नृत्य करते हुए नजर आए थे।
6. सारे शहर में... (फिल्म-बैरागी)
इस गाने का म्यूजिक कल्याणजी और आनंदजी की जोड़ी द्वारा दिया गया था और दिलीप कुमार और लीना चंदावरकर इस गाने में थे।
7. इमली का बूटा... (फिल्म-सौदागर)
साल 1991 में आई फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार और राज कुमार की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी फिल्म का गाना 'इमली का बूटा बेरी का पेड...' बहुत लोकप्रिय गाना है। ये गाना दिलीप कुमार और राज कुमार के बीच दोस्ती पर फिल्माया गया था। इस गाने को मोहम्मद अजीज और सुदेश भोंसले ने गाया है और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है।
8. दिल दिया है जान भी देंगे... (फिल्म-कर्मा)
1986 में आई फिल्म कर्मा का ये गाना भारत के टॉप देशभक्ति गीतों में शुमार है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके ये गीत पूरे देश में गुनगुनाया जाता है। ये गाना मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।
9. छोटी सी उमर में... (फिल्म-बैरागी)
बैरागी फिल्म का ये गाना आज भी युवा दिलों की धड़कन बना हुआ है। इस गाने में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो उनके साथ थी।












Click it and Unblock the Notifications