रणवीर के जन्मदिन पर करण जौहर ने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, आलिया समेत देखिए पूरी स्टार कास्ट को
मुंबई, जुलाई 6। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बर्थडे पर फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने एक नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। दरअसल, करण जौहर एक फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू करने वाले हैं, जिसकी स्टार कास्ट का ऐलान उन्होंने मंगलवार को किया। करण जौहर की नई फिल्म का नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे। आपको बता दें कि करण जौहर करीब 5 साल के बाद किसी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।

रणवीर और आलिया ने दी स्टार कास्ट की जानकारी
आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी होंगी, जो कि फिल्म महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। मंगलवार को आलिया और रणवीर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म की बाकि स्टार कास्ट की जानकारी दी। रणवीर ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है, 'परिवार से मिलिए', हिंदी सिनेमा के इन दिग्गजों- धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ स्क्रीन साझा करना काफी प्रेरणादायक रहेगा।"

2022 में आएगी फिल्म
फिल्म मेकर करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने इसे लिखा है। ये फिल्म 2022 में थिएटर पर आएगी।"

पहले भी एकसाथ नजर आ चुके हैं आलिया और रणवीर
आपको बता दें कि रणवीर और आलिया की जोड़ी इससे पहले भी एकसाथ नजर आ चुकी है। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर और आलिया ने एकसाथ काम किया था। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications