रामायण में 'विभीषण' का रोल निभाने वाले एक्टर मुकेश रावल की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

टेलीविजन एक्टर और गुजराती थिएटर से जुड़े मुकेश रावल का शव मुंबई के कांदीवली स्टेशन के पास पटरियों पर पड़ा मिला है।

मुंबई। रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में विभीषण का रोल करने वाले टीवी एक्टर मुकेश रावल की मौत हो गई है। उनका शव कांदीवली रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला है।

mukesh rawal

आखिर कैसे हुई एक्टर की मौत, सस्पेंस कायम

टेलीविजन एक्टर और गुजराती थिएटर से जुड़े मुकेश रावल का शव मुंबई के कांदीवली स्टेशन के पास पटरियों पर पड़ा मिला है।

मुकेश रावल ने रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में विभीषण का किरदार निभाकर लोकप्रियता बटोरी थी।

उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वर्तमान में मुकेश रावल गुजराती टीवी धारावाहिक 'नास नास में खुन्नस' में काम कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मुकेश रावल की मौत

फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर मुकेश रावल की मौत की वजह क्या है? क्या किसी ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हुई है या फिर रेलवे ट्रैक पार करते समय वो किसी ट्रेन की चपेट में आ गए।

फिलहाल गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों के मुताबिक मुकेश रावल की रेलवे ट्रैक पर हुई मौत एक हादसा है। उनके मुताबिक रेलवे ट्रैक पार समय ही वह किसी ट्रेन की चपेट में गए।

मुकेश रावल 66 साल के थे। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में विभीषण का किरदार निभाकर उन्होंने जबर्दस्त लोकप्रियता बटोरी। वह मुंबई के कांदीवली पश्चिम में रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

मुकेश रावल के परिवार में हैं पत्नी और दो बेटियां

जानकारी के मुताबिक सुबह 9.30 बजे कांदीवली स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद रावल को पब्लिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से अनजान मुकेश रावल के परिजनों ने उनकी जानकारी लेनी शुरू की तो पुलिस ने उन्हे रेलवे पुलिस के पास भेजा। उनके कपड़ों से उनके शव की पहचान हो सकी है।

फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले में सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+