केजरीवाल से अच्छा प्रशासन राखी सावंत चला सकती हैं: उद्धव ठाकरे

शिवसेना के मुखपत्र में लिखा गया है कि ये लोग राखी सावंत के आईटम गर्ल होने की आलोचना करते हैं, लेकिन अब लोगों को राखी की इज्जत करनी चाहिए।
उद्धव ठाकरे के पहले लेखक चेतन भगत ने भी आम आदमी पार्टी को राजनीति की आइटम गर्ल कहा था। चेतन के अनुसार केजरीवाल ने दो दिन का धरना देकर साबित कर दिया कि उन्हें सरकार चलाना नहीं आता।
केजरीवाल ने धरने के दौरान खुद को अराजकतावादी कहा था और इसका समर्थन करते हुए कहा कि अराजकता ही लोकतंत्र है।
केजरीवाल की पूर्व सहयोगी किरण बेदी ने भी धरना करने पर केजरीवाल की निंदा की थी और कहा कि अगर ये लोग लोकसभा में पहुंच गये तो न जाने देश का क्या हाल करेंगे। जो कि धरना प्रदर्शन कर सरकार चलाने का सपना देखते हैं।









Click it and Unblock the Notifications